सीकर में कहीं मैरिज गार्डन के पास कचरे और मिट्टी के ढेर लगे हैं, तो कहीं चैंबर ब्लॉक होने से लोग परेशान हैं। कई कॉलोनियों में पोल पर लाइट नहीं होने से अंधेरा रहता है, वहीं खराब हालत में पड़े बिजली के ट्रांसफॉर्मर भी चिंता का कारण बने हुए हैं। लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, सड़क और पार्क से जुड़ी दो समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' कुरैशी मोहल्ला, स्टेशन रोड से देवेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र की सड़क काफी खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया। सड़क की समस्या दूर होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन पिंकी मीणा को आज की 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। कॉलोनी की सड़क और पार्क के झूलों की समस्या हुई दूर कुमावत नगर, हरिजन बस्ती से वीरेंद्र प्रताप सिंह राठौड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी कॉलोनी में सड़क टूटी हुई है और पार्क में लगे झूले भी सही हालत में नहीं हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान हो गया है। सड़क और पार्क के झूलों की समस्या दूर होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... मैरिज गार्डन के पास कचरे और मिट्टी के ढेर, सफाई की जरूरत पिपराली रोड से आम नागरिक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि मैरिज गार्डन के पास कचरे और मिट्टी का ढेर जमा हो रखा है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक कचरा और मिट्टी जमा रहने से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है। स्थानीय लोगों ने यहां से कचरा और मिट्टी हटवाकर सफाई करवाने की मांग की है। दो महीने से चैंबर ब्लॉक, लोगों को हो रही परेशानी रानी सती रोड, तिलक नगर से रविंद्र शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में चैंबर पिछले दो महीने से ब्लॉक है। लंबे समय से समस्या बनी रहने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चैंबर की सफाई नहीं होने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से चैंबर खुलवाकर समस्या दूर करने की मांग की है। पोल पर लाइट नहीं, कॉलोनी में रहता है अंधेरा ओम रेजिडेंसी से शशि सोनिया ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में किसी भी पोल पर लाइट नहीं लगी हुई है। इसके कारण रात के समय कॉलोनी में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने पोल पर लाइट लगवाकर रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि रात में आवागमन आसान हो सके। बिजली ट्रांसफॉर्मर के दोनों पोल खराब, हादसे का खतरा फतेहपुर रोड, सीकर से रामनिवास ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली ट्रांसफॉर्मर के दोनों पोल खराब हालत में हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। बिजली के पोल खराब होने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से ट्रांसफॉर्मर के दोनों पोल की जांच करवाकर उन्हें ठीक कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क के बीच लगा बिजली का पोल हटाया, लोगों को मिली राहत 2. कलवारिया कुंज में 10 दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:सड़क, बेसहारा पशुओं और जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल 3. जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':टूटी नाली-सड़क, बिजली के नीचे लटकते तार और खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 4. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:15 दिन बाद हुआ कचरे का समाधान, रोड लाइट भी सुधरी, नाले की सफाई, टूटी रोड पर अब भी एक्शन का इंतजार 5.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 6. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 7.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 8.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 9. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 10.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई