कुंजेड़ क्षेत्र के खड़ीला और मुरला में खेतों की नोलाइयों में आग लग गई। दो दमकलों और ग्रामीणों की मदद से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, खेतों में आग लगने की सूचना पर नगरपालिका दमकल प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा, उमेश मालवीय और अभिषेक नागर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने बताया कि आग गिट्टी थ्रेशर प्लांट और एक पेट्रोल पंप के पास लगी थी। इस घटना में खेत के अल्टीनेटर, इंजन और हस्ती पाइपलाइन भी जलकर खाक हो गए। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी कुंजेड़ क्षेत्र के ढोटी नरसिंहपुरा और सहरोद के माल में नोलाइयों में आग लगी थी। उस समय भी नगरपालिका और जिला मुख्यालय से पहुंची दो दमकलों ने संयुक्त प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया था।