बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव से पहले पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान 15 स्थानों पर दबिश देकर कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को पकड़ा गया, जबकि आबकारी एक्ट के तहत दो मामले दर्ज कर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने 33 लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। 15 जगहों पर की गई चेकिंग जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए यह अभियान चलाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह और कुशलगढ़ वृत्ताधिकारी विनोद कुमार के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने 15 स्थानों पर दबिश दी। हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान हत्या के मामले में वांछित आरोपी अजित पुत्र बिजिया निवासी सीयासाथ, थाना कसरावाड़ी को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब के दो मामले दर्ज आबकारी एक्ट के तहत दो मामले दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 132 बोतल बीयर, अंग्रेजी शराब के 55 क्वार्टर, प्रिंस के 32 पव्वे और देशी महुआ शराब की 50 बोतलें जब्त की गईं। इसके अलावा मौके पर करीब 200 लीटर महुआ वॉश नष्ट किया गया। 33 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई निष्पक्ष चुनाव और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ भूमि विवादों पर नियंत्रण के लिए 33 लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया। इन सभी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। 7 हिस्ट्रीशीटर और 2 हार्डकोर अपराधियों की जांच अभियान के दौरान इलाके के सात हिस्ट्रीशीटरों और दो हार्डकोर अपराधियों की चेकिंग भी की गई।