भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 9 व 10 मई को प्रयोगशाला सहायक (लैब असिस्टेंट) भर्ती परीक्षा को लेकर गुरुवार को बिहाणी शिक्षा न्यास के ऑडिटोरियम में अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एडीएम एवं नोडल अधिकारी रीना छींपा, परीक्षा समन्वयक भूपेश शर्मा ने प्रयोगशाला सहायक (लैब असिस्टेंट) भर्ती परीक्षा निष्पक्ष कराने तथा परीक्षा में नकल रोकने से संबंधित जानकारी दी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 9 व 10 मई को प्रयोगशाला सहायक (लैब असिस्टेंट) भर्ती परीक्षा के पेपर गुरुवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पहुंचे। एडीएम एवं नोडल अधिकारी रीना छींपा की देखरेख में परीक्षा पेपर जिला कोष कार्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में रखवाए गए। परीक्षा श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के 38 जिलों में आयोजित होगी।