भास्कर न्यूज | सादुलपुर जाटूवास गांव के राउप्रावि में पूर्व छात्र लक्ष्यसिंह पुत्र उदयभान सिंह राठौड़ को स्काउट व गाइड संघ की ओर से राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया। सीबीईओ डॉ. सुमन जाखड़, आरपी कलावती खीचड़ व जयपाल सिंह ने पुरस्कार स्वरूप राज्यपाल के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर लक्ष्यसिंह को सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संस्था प्रधान पवन नेहरा ने अतिथियों का स्वागत किया। इधर, पुरस्कार प्राप्त करने पर विमला कंवर, सुप्यार कंवर, मंजू कंवर, कैलाश कंवर, शायर कंवर, सर्मेश कंवर, इंद्रसिंह, कल्याण सिंह, चांदू सिंह, मोहर सिंह, महावीर आदि ने लक्ष्य सिंह का तिलकार्चन, माल्यार्पण व मुंह मीठा कर स्वागत किया।