दौसा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। करीब दो महीने पहले ही खरीदी गई होंडा की इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं उठने लगा। देखते ही देखते स्कूटी में आग लगने लगी। इतने में स्कूटी सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना लालसोट क्षेत्र के डिडवाना गांव में स्टेट हाईवे 24 पर मंगलवार सवेरे की है। घटना के बाद बड़ी संख्या में आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखें PHOTOS शार्ट-सर्किट के बाद धुआं उठने लगा रामगढ़ पचवारा निवासी लोकेश सैनी ने बताया- वो अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से लालसोट दही लेने जा रहा था। इस दौरान धाकड़ा ढाणी के पेट्रोल पंप के पास अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण स्कूटी से धुआं उठने लगा। कूदकर बचाई जान लोकेश स्कूटी से कूदकर साइड में खड़ा हो गया। देखते ही देखते स्कूटी जलने लगी और कुछ ही समय में पूरी तरह खाक हो गई। हाईवे पर स्कूटी जलती देख आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। चाट का ठेला लगाता है युवक लोकेश सैनी ने बताया- वो रामगढ़ पचवारा में चाट का ठेला लगाता है और रोजमर्रा के सामान के लिए स्कूटी का इस्तेमाल करता है। मंगलवार को चाट के लिए दही लेने लालसोट जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया लोकेश सैनी ने बताया कि उन्होंने यह होंडा की नई स्कूटी करीब दो महीने पहले ही रामगढ़ पचवारा से फाइनेंस पर खरीदी थी।