भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर के प्रेरणा संस्थान ने वृहद स्तर पर निबंध प्रतियोगिता रखी है। इसमें सभी वर्ग के विद्यार्थी, माता, बहिन, भाई भाग ले सकते हैं। निबंध के विषय मोबाइल से होने वाले दुष्परिणाम और रिश्तों को खत्म करता मोबाइल हैं। प्रतियोगिता तीन ग्रुप में होगी। संस्थान अध्यक्ष दिनेश सिंघवी ने बताया कि पहले ग्रुप में कक्षा 8 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। दूसरे ग्रुप में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। तीसरे ग्रुप में 12 से ऊपर के विद्यार्थी शामिल होंगे। उम्र की कोई पाबंदी नहीं है। संस्थान प्रवक्ता नरेन्द्र श्रीश्रीमाल विनय ने बताया कि निबंध घर से हस्तलिखित लाकर जमा कराने होंगे। निबंध की शब्द सीमा न्यूनतम 500 शब्द रहेगी। अधिकतम 1500 शब्द रहेगी। हस्तलिखित निबंध 5 जुलाई तक तय स्थानों पर जमा कराने हैं। मुख्य संयोजक नरेन्द्र श्रीश्रीमाल जूना किराडू मार्ग, दिनेश सिंघवी जैन न्याति नोहरे की गली, हितेश श्रीश्रीमाल जैन ढाणी मंदिर की गली पर निबंध जमा होंगे। प्रेरणा संस्थान के महामंत्री महावीर श्रीश्रीमाल ने बताया कि 12 जुलाई को विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।