डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उसने शनिवार सुबह खेले गए मुकाबले में केप वर्डे को 3-2 से हराया। अब मंगलवार को उसका मुकाबला इजिप्ट से होगा। इजिप्ट ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर बाहर किया। एक अन्य मैच में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराया। मियामी स्टेडियम में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने 29वें मिनट में गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम के बाद डर्लो डुआर्टे ने 59वें मिनट में गोल स्कोर करके केप वर्डे को बराबरी पर ला दिया। फिर एमिलियानो मार्टिनेज ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल करके एक बार फिर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई, लेकिन सिडनी लोपेज ने 13वें मिनट में गोल करके मैच को एक्स्ट्रा टाइम में धकेल दिया। 111वें मिनट में केप वर्डे के डिनये से ऑन गोल हो गया, इसी गोल ने मैच का नतीजा तय किया। अंतिम-16 का शेड्यूल देखिए… यहां से मैच रिपोर्ट… अर्जेंटीना Vs केप वर्डे मेसी के गोल से बने रिकॉर्ड फोटो देखिए केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने 10 बचाव किए केप वर्डे के 40 साल गोलकीपर वोजिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 बचाव किए। इनमें 5 सेव मेसी के प्रयासों पर रहे। उनकी बेहतरीन गोलकीपिंग की बदौलत वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही केप वर्डे ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को आखिरी मिनटों तक कड़ी टक्कर दी। मेसी इस टूर्नामेंट में अब 7 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के किलियन एमबाप्पे (6 गोल) से एक गोल आगे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक गोल के अपने रिकॉर्ड को भी और मजबूत कर लिया। ऑस्ट्रेलिया Vs इजिप्ट इजिप्ट ने पहली बार नॉकआउट मैच जीता, ऑस्ट्रेलिया बाहर इजिप्ट ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीता। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद फैसला शूटआउट से हुआ। शुक्रवार को देर रात खेले गए मैच में इजिप्ट ने इजिप्ट ने 13वें मिनट में इमाम अशूर के हेडर गोल से बढ़त बनाई। लेकिन, 55वें मिनट में डिफेंडर मोहम्मद हनी गलती से ऑन गोल कर बैठे, जिससे स्कोर 1-1 हो गया। ऑस्ट्रेलिया से बड़ी गलती, पेनल्टी से पहले गोलकीपर बदला ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में बड़ी गलती की। उन्होंने पेनल्टी शूटआउट से ठीक पहले युवा गोलकीपर पैट्रिक बीच को बदल दिया। बीच ने मैच में कई बचाव किए। उन्होंने रामी राबिया के हेडर और मोहम्मद सलाह के प्रयास को भी नाकाम किया। एक्स्ट्रा टाइम के आखिरी में मैदान पर आए अनुभवी गोलकीपर मैथ्यू रयान शूटआउट में इजिप्ट के चारों पेनल्टी शॉट नहीं रोक सके। महमूद साबेर, रामी राबिया, मोहम्मद सलाह और आखिर में होसाम अब्देलमगीद ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल जैक्सन इरविन और आवर माबिल ही गोल कर सके। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैरी साउटर पहला पेनल्टी शॉट गोलपोस्ट के ऊपर मार बैठे। 18 साल लुकास हैरिंगटन का शॉट भी क्रॉसबार से टकरा गया। अशूर ने दिलाई बढ़त, हनी के आत्मघाती गोल से बराबरी हनी एक वर्ल्ड कप में दो ऑन गोल करने वाले पहले खिलाड़ी इजिप्ट के डिफेंडर मोहम्मद हनी एक ही वर्ल्ड कप में दो आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के खिलाफ भी अपनी ही टीम के खिलाफ गोल किया था। ऑस्ट्रेलिया अब तक वर्ल्ड कप के तीनों नॉकआउट मुकाबले हार चुका है। टीम नॉकआउट में एक भी गोल नहीं कर सकी है। रेग्युलर टाइम में उसके दोनों गोल विरोधी टीम के आत्मघाती गोल से ही आए थे। कोलंबिया Vs घाना कोलंबिया एरियास के गोल से जीता, अंतिम-16 में स्विट्जरलैंड से मैच जॉन एरियास के शुरुआती गोल की बदौलत कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली। अब उसका मैच मंगलवार को वैंकूवर में स्विट्जरलैंड से होगा। कैनसस सिटी में मैच की शुरुआत में कोलंबिया को बड़ा झटका लगा, जब स्ट्राइकर जॉन कॉर्डोबा ग्रोइन में चोट के कारण मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए। उनकी जगह स्पोर्टिंग सीपी के फॉरवर्ड लुइस सुआरेज को उतारा गया। 14वें मिनट में डेनियल मुनोज ने सुआरेज को पास दिया। सुआरेज ने गोल के सामने सटीक क्रॉस खेला, जिस पर जॉन एरियास ने हल्का सा टच देकर गेंद को घाना के गोलकीपर लॉरेंस अटी जिगी के पास से नेट में पहुंचा दिया। यही गोल मैच का निर्णायक साबित हुआ। ---------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… फुटबॉल वर्ल्डकप में आज से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत; एमबाप्पे की फ्रांस का मुकाबला पैराग्वे से FIFA वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 16 के मुकाबले आज रात से शुरु हो रहे हैं। पहले मैच में मेजबान कनाडा का मुकाबला मोरक्को से होगा। यह मैच रात 10:30 बजे से ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद किलियन एमबाप्पे की फ्रांस टीम की भिड़ंत पैराग्वे से होगी। एमबाप्पे इस टूर्नामेंट में 6 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे है। पढ़ें पूरी खबर