नागौर| लॉयंस क्लब ने नए सत्र 2026-27 के पहले दिन नेशनल डॉक्टर्स डे और सीए डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया। क्लब अध्यक्ष राजेंद्र विजयवर्गीय के अनुसार यह कार्यक्रम प्रांतपाल निशांत जैन के आह्वान पर रखा गया। कार्यक्रम में जेठमल गहलोत ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। जोन चेयरमेन संजय गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के मनोज कचोलिया, संतोष शर्मा, राजेश रावल, अध्यक्ष राजेंद्र विजयवर्गीय, सचिव मुरलीमनोहर पुरोहित, पूर्व प्रांत पाल जेठमल गहलोत, राकेश गहलोत, ईश्वर सोनी, सरिता मिर्धा, रमेश सोनी, कृपाराम भाटी, मुरली मनोहर सोलंकी, तिलोक देवड़ा, विजय सोनी, सहदेव चौधरी आदि सदस्य उपस्थित रहे।