भीलवाड़ा | लायंस क्लब के तत्वावधान में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे और डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह हुआ। इसमें समाज के लिए उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 15 चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष ललित सांखला ने की। मुख्य अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और एडीजे रश्मि आर्य रहीं।