भीलवाड़ा |सरकारी कार्यालय के बाहर चस्पा सूची में लोग किसी परीक्षा का रिजल्ट, सरकारी पेंशन या फ्री राशन के लिए नाम नहीं ढूंढ रहे, बल्कि उनके घर होने वाली शादी के लिए 'सिलेंडर'की बुकिंग पक्की हुई या नहीं, यह तलाश रहे हैं। जिला रसद विभाग ने कार्यालय के बाहर लिस्ट चस्पा करना शुरू किया है। शादी या मांगलिक आयोजनों में गैस सिलेंडर की कमी न हो, इसलिए लोग यहां आवेदन दे रहे हैं। जिला रसद अधिकारी अमरेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिस दिन आवेदन जमा होते है, उसी दिन शाम तक स्वीकृत नामों की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाती है।