जोधपुर डेवलपमेंट अथोरिटी (जेडीए) घुमंतु, अर्द्धघुमंतु और विमुक्त जातियों के परिवारों को लॉटरी से निशुल्क जमीन देगा। इसके लिए गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार लोक कला नगर आवासीय योजना में 50 वर्गगज तक की जमीन दी जााएगी। आयुक्त उत्साह चौधरी के नेतृत्व में इस पूरी प्रक्रिया को किया जाएगा। जेडीए सेक्रेटरी चंचल वर्मा ने बताया- गांव चौखा में ये जमीन आवंटित होगी। इसके लिए जेडीए की वेबसाइट से ऑनलाइन अवोदन करना होगा। इसकी अंतिम तारीख 19 जुलाई है। वहीं, उपायुक्त जोन-4 अदिती पुरोहित ने बताया- किसी भी डॉक्टयूमेंट में कमी होने पर संबंधित आवेदक की आईडी पर जानकारी शेयर कर दी जाएगी। इसके साथ ही इस प्रोसेस के लिए आवेदक के मोबाइल पर भी मैसेज भेजे जाएंगे।