बारां| अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा, खंड बारां की बैठक मंगलवार को भीमगंज वार्ड स्कूल में हुई। जिसमें 20 अक्टूबर को प्रस्तावित लोक मंथन यात्रा के स्वागत पर चर्चा हुई। तैयारियों की समीक्षा की गई। शिक्षक संगोष्ठी के आयोजन को लेकर भी बात हुई। जिला मंत्री कृष्णकांत चौरसिया ने बताया कि 20 अक्टूबर को बारां में लोक मंथन यात्रा का स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष माणक मारन ने कहा कि यात्रा के दौरान राज उच्च माध्यमिक स्कूल कोटा रोड में शिक्षक संगोष्ठी होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष पूरणमल नागर ने जिले के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से यात्रा में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। खंड अध्यक्ष राकेश शर्मा ने शिक्षकों की अलग-अलग समस्याओं पर बात रखी। निस्तारण के लिए संगठन स्तर पर हो रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष कांतिप्रकाश, खंड मंत्री हितेश पारेता, भगवानलाल नागर, महेंद्र सिरोहिया, ललित नागर सहित कई शिक्षक और संगठन पदाधिकारी मौजूद थे।