अपनी बेहतर कार्यशैली, पारदर्शिता, नवाचार और जनसेवा के जरिए समाज से सकारात्मक बदलाव लाने वाले सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान किया गया। बीकानेर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिद्धि-सिद्धि पैलेस में रविवार शाम दैनिक भास्कर की ओर से 'लोक सेवक सम्मान समारोह- 2026' आयोजित किया गया। इस दौरान 43 लोक सेवकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विभागों के चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने दी बधाई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर निशांत जैन और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडेय रहे। दोनों अतिथियों ने सम्मानित लोकसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी, सेवा भावना और नवाचार के साथ किया गया कार्य समाज के लिए प्रेरणा बनता है। समारोह में शहर के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा दैनिक भास्कर के यूनिट हेड संदीप चतुर्वेदी और स्थानीय संपादक पीयूष मिश्रा भी समारोह में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लोकसेवकों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंच पर प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान किया गया। समारोह सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इनका हुआ सम्मान भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी मनु गर्ग, प्रशिक्षु आईएएस महिमा कसाना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, इंगांनप मुख्य अभियंता विवेक गोयल, कोषाधिकारी धीरज जोशी, महिला अधिकारिता विभाग की उप निदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना, प्रशासनिक अधिकारी संजय पुरोहित, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मंजू रैण गोदारा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कुमार, सहायक कलेक्टर रणजीत बिजारणियां, बीडीए उपायुक्त कुणाल राहड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी किशन गोपाल पुरोहित, सहायक निदेशक मुकेश गहलोत, जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. सी.एस. मोदी, आईटी विभाग के अतिरिक्त नदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़, देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा, संभागीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक हरगोबिन्द मित्तल, रीडर जिला कलेक्टर मनीष जोशी, लेखाधिकारी श्रम विभाग सीपी शर्मा, सहायक अभियंता पंचायत समिति मुकेश आहूजा, जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश राजपुरोहित, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश व्यास, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मनीष स्वामी, एमडी सीसीबी मोहम्मद फारुख, जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रेम कंवर, न्याय शाखा के राजेश किराडू, जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष, मंडी सचिव नवीन गोदारा, कलेक्ट्रेट विकास शाखा के शहजाद अली, सानिवि अधीक्षण अभियंता विमल गहलोत, कलेक्ट्रेट से हनुमान आचार्य, , आरएसआरडीसी की परियोजना प्रबंधक शिल्पा कच्छावा, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, आईसीडीसएस के डीडी सुभाष बिश्नोई, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी महावीर ओझा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएमएचओ ऑफिर श्रवण कुमार वर्मा, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी संदीप कुमार, नगर पालिका खाजूवाला के अधिशासी अधिकारी सोहनलाल नायक, पांचू पंचायत समिति के विकास अधिकारी जसवंत सिंह बिश्नोई। कार्यक्रम के सहयोगी रहे—
मेन स्पॉन्सर जिंदल रिन्यूबल, एसोसिएट स्पॉन्सर बीएनपी इंटीरियर, टाइटल स्पॉन्सर इंडिया सोलर, इवेंट पार्टनर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (विनोद बाफना) तथा को-स्पॉन्सर के रूप में एक पेड़ एक ज़िन्दगी, बीकेईएसएल, उरमूल डेयरी, राजाराम धारणिया, जिनोवा सोलर (खाजूवाला) और कॉन्सेप्ट रहे।