भास्कर न्यूज़ | भरतपुर भरतपुर में घरेलू गैस रिफिल को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। शिवकुमार वशिष्ठ ने बताया कि बुकिंग के बाद रिफिल मिलने में 10 से 15 दिन लग रहे हैं, जबकि रसद विभाग और जिला प्रशासन लगातार दावा कर रहे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है। एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई है। लोग तेज गर्मी में घंटों इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। दूसरी ओर सड़क किनारे ठेली और दुकानों पर फास्ट फूड व चाट बेचने वालों को घरेलू सिलेंडर आसानी से मिल रहे है। इससे कारोबारियों विश्ेष्कर छोटे व्यवसासियों को भारी परेशनी हो रही है। लागत बढ़ जाने के कारण मुनाफा कम हो गया है। इससे आर्थिक दिक्कतें आ रही हैं।