कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान नृसिंह का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान नृसिंह भगवान की विशेष झांकी के बीच मंदिर में पूजा अर्चना की गई। गोपाल मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शर्मा, व केदार शर्मा ने बताया कि नृसिंह जयंती के उपलक्ष्य में भगवान नृसिंह के विशेष झांकी सजाई गई। इस दौरान मंदिर में भगवान नृसिंह की लीलाओं का मंचन किया गया। श्री गोपाल कीर्तन मंडल के भजन गायक रतनलाल पीपलवा हरिराम चौधरी, अशोक छिपा, दुर्गा जोशी, पवन सेन, गोविंद नारायण मंडोवरा, राधा कृष्ण सोनी ने भजनों की प्रस्तुति। प्राचीन नृसिंह द्वारा मंदिर के पुजारी लक्ष्मण वैष्णव ने गुलाब के पुष्पों से झांकी सजाई। इस दौरान पुजारी हरक चंद शर्मा, कैलाश शर्मा, मुकेश शर्मा, भैरूलाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, बृजराज शर्मा आदि उपस्थित थे।