जोधपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लूणी थाना पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा। पुलिस ने बुधवार रात को फींच रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल से एमडी ड्रग्स और स्मैक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं। बता दें कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर पुलिस अभियान चला रही है। पुलिस को सूचना मिलने पर सुभद्रा माता मंदिर के मुख्य द्वार के सामने फींच रोड पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान आ रही बाइक को रोककर तलाशी ली गई। बाइक चला रहे राकेश (22) के कब्जे से 3.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं, बाइक के पीछे बैठे उसके छोटे भाई अशोक (20) के कब्जे से 52.66 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई। दोनों आरोपी फींच गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बाइक की जब्त पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था।