सादुलपुर | कस्बे में तीन स्थानों पर चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह और शाम महाआरती हुई। जोगी आश्रम में चल रहे महोत्सव में महंत धर्मनाथ के सानिध्य में यजमानों और श्रद्धालुओं ने पूजा के बाद महाआरती की। होली टिब्बा स्थित वाल्मीकि बस्ती में नवयुवक दुर्गा भगत मंडल की ओर से चल रहे महोत्सव में भी महाआरती की गई। सुशील सरावगी ने पूजा करवाई। नाग देवता मंदिर के पास चल रहे महोत्सव में पं. अजय शास्त्री ने पूजा करवाई। रविवार रात को हुई भजन संध्या में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।