महात्मा ज्योतिबा फूले जी की 200वीं जयंती के अवसर पर आज श्री गेस्ट हाउस के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला प्रशासन द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) श्रीमती प्रतिभा देवतिया सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नारी शिक्षा एवं समानता के लिए दिया योगदान इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने महात्मा ज्योतिबा फूले के सामाजिक सुधार,नारी शिक्षा एवं समानता के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारो को अपनाने की सीख दी । उन्होंने कहा कि महात्मा फूले का जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आमजन की भी भागीदारी रही। अधिकारियों ने किया माल्यार्पण इस दौरान सामाजिक न्याय विभाग के उपनिदेशक नूतन कुमार शर्मा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश शर्मा ,जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार गगड़,जिला परिषद के अधिशासी अभियंता रामलाल भील एवं अन्य अधिकारीगण व आमजन के द्वारा माल्यार्पण किया गया।