महेंद्रगढ़ जिले में सतनाली थाना क्षेत्र के गांव नंगला में एक व्यक्ति की ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। सतनाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उरीका गांव निवासी महिपाल (50) के रूप में हुई है। उसके छोटे भाई नवीन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि महिपाल के कोई संतान नहीं थी और वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। सुबह घर से निकला था नवीन ने बताया कि महिपाल सुबह घर से कहीं निकल गया था। बाद में उन्हें सूचना मिली कि उनका भाई सतनाली के गांव नंगला में शंभू सिंह के ट्यूबवेल के कुएं में गिर गया है। सूचना मिलते ही नवीन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। व्यक्ति की दिमागी हालत ठीक नहीं थी मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने कुएं से निकाले गए शव की शिनाख्त अपने भाई महिपाल के रूप में की। नवीन कुमार ने अपने बयान में कहा कि उनके भाई की मौत कुएं में गिरने के कारण हुई है और इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। उन्होंने बताया कि महिपाल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। सतनाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।