हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के एक व्यक्ति की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान खेड़ा निवासी 54 वर्षीय श्री भगवान के रूप में हुई है। कोथल खुर्द गांव निवासी आत्म प्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 5 अप्रैल को श्री भगवान खेत से लावणी (गेहूं की कटाई) करके शाम को घर लौट रहे थे। घर के पास गली में वे अचानक गिर गए और बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने जयपुर रेफर किया था परिजनों ने उन्हें तुरंत महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें नारनौल के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। नारनौल में डॉक्टरों ने भी श्री भगवान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। एक बेटे का पिता था मृतक इसके बाद उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा था। 7 अप्रैल को इलाज के दौरान श्री भगवान की मौत हो गई। मृतक श्री भगवान अपने पीछे एक बेटे को छोड़ गए हैं।