राजसमंद में नवरात्रि और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए माहेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला मंडल राजनगर की ओर से 19 और 20 सितंबर को महेश मेले का आयोजन किया जाएगा। माहेश्वरी भवन राजनगर में आयोजित दो दिवसीय मेले में महिलाओं को घर बैठे उत्पाद तैयार कर अपना व्यवसाय करने वाली महिला उद्यमियों के लिए बाजार और ग्राहकों से जुड़ने का मंच मिलेगा। 50 से ज्यादा स्टॉल लगाई जाएगी मेले में राजस्थान के प्रमुख शहरों सहित नीमच से करीब 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें नीमच, कोटा, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, पाली, चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा, नाथद्वारा, उदयपुर, कांकरोली, भीलवाड़ा और राजसमंद शहरों के स्टॉल शामिल होंगे। यहां महिलाओं के कपड़े, ज्वेलरी, हाथ से बनी वस्तुएं, पापड़-पापड़ी, अचार, मुरब्बा, खाखरा और नमकीन सहित विभिन्न उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। दीपक, नवरात्रि की ड्रेस, डांडिया उपलब्ध होंगे त्योहारी खरीदारी के लिए दीपावली डेकोरेशन सामग्री, दीपक, नवरात्रि की ड्रेस, डांडिया, बच्चों के कपड़े और खिलौने भी मिलेंगे। मेले में बर्गर, ब्राउनी, सैंडविच, पानीपुरी, भेलपुरी, सेवपुरी, वड़ा पाव और मसाला खींचा जैसे खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी रहेंगे। हर घंटे लकी ड्रॉ, तंबोला और फन गेम्स होंगे माहेश्वरी महिला मंडल सचिव लीला लढ्ढा ने जानकारी दी कि दोनों दिन हर घंटे लकी ड्रॉ, दोपहर 3 से 4 बजे तक तंबोला और फन गेम्स होंगे। बच्चों के लिए मिकी माउस व जंपिंग गेम्स भी रहेंगे। शाम 9 से 10 बजे तक गरबा नृत्य का आयोजन होगा। आयोजकों ने बताया कि मेले का उद्देश्य महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देना और राजसमंद की महिलाओं को विविध उत्पादों की खरीदारी का अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। ये मौजूद रहे कार्यक्रम को लेकर महेश मेले का पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव मंजू गांधी, जिला अध्यक्ष चंदा देवपुरा, पूर्व अध्यक्ष मंजू निष्कलंक, वर्तमान अध्यक्ष कृष्णा लड्डा, सचिव लीला लड्ढा, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता निष्कलंक, अंजू, सह सचिव सुमन देवपुरा, निर्मला, सुनीता लड्ढा मौजूद रही।