चित्तौड़गढ़ | माहेश्वरी सखी संगठन ने माहेश्वरी सेवा कुंज में पौधरोपण कार्यक्रम किया। डॉ. जेएल पुंगलिया, प्रहलाद पुंगलिया, गोपाल मूंदड़ा एवं भगवानलाल झंवर के सानिध्य में संपन्न हुए कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष रितु पुंगलिया एवं सचिव सोनू पुंगलिया के नेतृत्व में सदस्यों ने विभिन्न पौधे रोपकर संरक्षण का संकल्प लिया। सदस्य निशा, पूनम, मधू, मेघना, श्वेता, माया, सीमा, विनीता, पिंकी, वंदना, संगीता, श्रेया, रंजना, मोनिका, पूजा, स्नेहा, ज्योति, भावना आदि उपस्थित रहीं।