टोंक के मालपुरा कस्बे में सड़क पर भरे बारिश के पानी में फैले करंट से एक युवक की 3 सेकेंड में मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने बिजली सप्लाई बंद करवाई और उसे बाहर निकाला। युवक राहुल वर्मा (24) को सीपीआर भी दी गई, लेकिन हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा कस्बे के महावीर मार्ग पर मंगलवार (28 जुलाई) शाम 6 बजे हुआ। घटना का वीडियो आज सामने आया है। परिजन मालपुरा सरकारी हॉस्पिटल में मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। बाजार से घर लौटते समय करंट की चपेट में आया मालपुरा थाना अधिकारी चेनाराम बेड़ा ने बताया - रामनगर निवासी राहुल वर्मा (24) मंगलवार शाम बाजार से अपने घर लौट रहा था। शाम को हुई बरसात के कारण महावीर मार्ग पर करीब आधा फीट पानी भर गया था। इसके एक किनारे लगे बिजली पोल के पास पानी में करंट फैला हुआ था। राहुल जैसे ही यहां से निकला, करीब तीन सेकेंड तक उसे झटके लगे और मुंह के बल गिर गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। अब देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS परिजनों ने बिजली निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप राहुल की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया था और बिजली निगम की लापरवाही के कारण उसी पानी में करंट उतर गया, जिससे राहुल की जान चली गई। राहुल मजदूरी करता था और परिवार का इकलौता बेटा था। पोस्टमॉर्टम से इनकार, 1 करोड़ मुआवजे की मांग परिवार ने राहुल का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया है। परिवार और स्थानीय लोग बुधवार सुबह से हॉस्पिटल के बाहर धारने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। --- करंट से जुड़ीं ये खबर भी पढ़ें … जयपुर में सड़क के बिजली-पोल में करंट, युवक की मौत:पुलिस को बारिश के पानी में बहता हुआ मिला, RAS की तैयारी कर रहा था जयपुर के पॉश इलाके में बिजली के खंभे के करंट से एक छात्र की मौत हो गई। युवक राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की तैयारी कर रहा था। घटना सोमवार (28 जुलाई) शाम को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान की है। पूरी खबर पढ़िए