राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह सोमवार को झुंझुनूं दौरे पर पहुंचे। नवलगढ़ बॉर्डर पर जिला परिषद के सीईओ और एडीएम परशुराम धानका ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। मांडासी में मतदान बूथ का निरीक्षण किया झुंझुनूं पहुंचने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मांडासी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थित मतदान बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्था और मतदान से जुड़ी अन्य तैयारियों की जानकारी ली। मतदान केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं को लेकर वे संतुष्ट नजर आए। राज्य निर्वाचन आयुक्त पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। बैठक में चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।