उत्तर भारत के बड़े धार्मिक स्थल सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम में चैत्र पूर्णिमा पर गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। हनुमान जन्मोत्सव पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मंदिर पहुंचकर बालाजी दरबार के दर्शन किए। भव्य आयोजन की शुरूआत सुबह 4 बजे हुई, जहां मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने स्वयंभू बालाजी का 1100 किलो पंचामृत से महाभिषेक कर सोने का चोला चढाया। इत्र केवड़ा से सुगन्धित पुष्पों से श्रृंगार कर 351 किलो छप्पनभोग लगाया। इसके बाद महंत ने महाआरती की और प्रसादी का भोग लगाया।