मंडरायल कस्बे में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का विजयादशमी पर समापन हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमाओं का चंबल नदी में विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होकर चंबल नदी के राजघाट पहुंची। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए मां कैला देवी के जयकारे लगाए गए। राजघाट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं को चंबल नदी में विसर्जित किया गया। नवरात्रि में जोशी मोहल्ला, वर वाली अथाई और पुरानी सब्जी मंडी सहित तीन जगहों पर देवी झांकियां सजाई गई थीं, जिनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे।