भास्कर न्यूज़ | नागौर ग्राम पंचायत सथेरण में राज्य सरकार के जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पात्र पशुपालकों को लाभ दिया। शिविर के दौरान सुमित्रा की दो गायों का बीमा कर पॉलिसी सौंपी गई। विभाग के अनुसार योजना का उद्देश्य पशुधन को सुरक्षा कवच देना और दुर्घटना या आकस्मिक परिस्थितियों में होने वाले आर्थिक नुकसान के जोखिम को कम करना है। लाभार्थी सुमित्रा ने कहा कि पशुओं का बीमा होने से भविष्य में संभावित नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता मिलने का भरोसा बढ़ा है। शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाएं गांवों तक पहुंचाई जा रही हैं।