दौसा जिले के कई इलाकों में बीती देर रात मौसम ने करवट ली। रात करीब 1 बजे रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो तड़के करीब 3 बजे तक मूसलाधार बारिश में बदल गया। जिले के मानपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जबकि दौसा, लालसोट, महवा और बांदीकुई में भी हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने दौसा में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। सुबह से वातावरण में ठंडक बनी हुई है और आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जिले में बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।