पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा (45) की गोली मारकर हत्या करने वाले केमिस्ट अश्विनी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने मंगलवार को फेसबुक लाइव के दौरान झोटा को 3 गोलियां मारी थीं। अश्विनी को राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया है। इस बीच मानसा प्रशासन ने आरोपी अश्विनी के घर और मेडिकल स्टोर को बुलडोजर से गिरा दिया। स्टोर गिराते ही लोगों ने उसमें तोड़फोड़ कर आग भी लगा दी। झोटा की हत्या से गुस्साए सिख संगठनों ने मानसा में बाजार बंद करा दिए। इसके साथ कल पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। परिजन ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि मामले की जांच CBI करे और CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव इस्तीफा दें। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मामले का संज्ञान लेते हुए चीफ सेक्रेटरी और DGP से रिपोर्ट मांगी है। इधर, पुलिस ने मृतक के पिता भीम सैन के बयान पर अश्विनी कुमार और अन्य के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है। इस मामले में कत्ल के 28 घंटे बाद पहली बार CM भगवंत मान ने वीडियो जारी कर कहा कि दोषियों को छोड़ेंगे नहीं। वहीं, खुद को झोटा का दोस्त बताने वाले मानसा के गैंगस्टर जस्सी पेंचर ने हत्या का बदला लेने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। तोड़फोड़ और आग लगाने के PHOTOS… झोटा के पिता की अहम बातें…