सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने 9 साल से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक पुराने गंभीर मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे। जिनके एसीजेएम कोर्ट ने स्थायी वारंट जारी किया था। दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर जयपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बदलते हुए मजदूरी और पुताई का काम कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोनू उर्फ सौरभ (32) और विजय कुमार (37), दोनों निवासी शांति नगर, खेरदा, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर को ग्राम दयालपुरा, थाना शिवदासपुरा, जिला जयपुर से गिरफ्तार किया। मजदूरी-पुताई करने लगे थे