सदर फतेहपुर थाने में बागास निवासी मोहनलाल ने रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार, परिवादी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन सुमित्रा को उसका पति अशोक और सास छोटी देवी दहेज कम लाने के लिए परेशान करते थे। इससे आहत होकर सुमित्रा ने खेत में बने पानी के कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।