भास्कर न्यूज | भरतपुर जय श्री बांके बिहारी सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक समिति के संस्थापक अध्यक्ष जयप्रकाश दास गोयनका की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अध्यक्ष हरि गोविंद मिश्रा ने बताया कि 4 नवंबर को बाबा मैरिज होम में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। मंत्री कपिल गुप्ता ने बताया कि समिति द्वारा आगामी 15 दिसंबर को 15वाँ सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 11 जरूरतमंद बेटियों का विवाह विधि-विधान से करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा अब तक 200 सर्वजातीय जरूरतमंद बेटियों के विवाह करवाए जा चुके हैं। समिति भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी संस्थापक अध्यक्ष जयप्रकाश दास गोयनका ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह करवाना केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। बैठक में संरक्षक महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल गर्ग, प्रचार मंत्री रोहित अरोड़ा, विष्णु गुप्ता, किशोर देवनानी, अश्वनी कुमार, महिला मंडल मंत्री अंजू शर्मा, संरक्षक श्यामा गोयनका आदि उपस्थित रहे।