मथानिया कस्बे और आसपास के गांवों में 24 घंटे तक जल आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान प्रस्तावित कैनाल क्लोजर के कारण होगा, जिससे क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। विभागीय निर्देशों के अनुसार, मंडयाई फिल्टर प्लांट रविवार शाम 8 बजे से सोमवार शाम 8 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। सहायक अभियंता (एईएन) ललित सोनी ने बताया कि इस अवधि में कैनाल और डिग्गी, दोनों स्रोतों से पानी नहीं लिया जा सकेगा। प्लांट बंद रहने के कारण सोमवार को जलापूर्ति संभव नहीं होगी। क्षेत्र में पानी की सप्लाई मंगलवार से पुनः शुरू की जाएगी। जल विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक पानी का भंडारण पहले से कर लें।