70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोकुलपुरा स्थित मैट्रिक्स हाई स्कूल के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर कई खेलों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक अपने नाम किए। पिंक पर्ल्स, रींगस में आयोजित तैराकी स्पर्धा में 100 मीटर बटरफ्लाई में दिव्या तथा 50 मीटर बटरफ्लाई में अदिति ने स्वर्ण पदक जीता। दिव्या ने 200 मीटर व्यक्तिगत तैराकी में रजत, जबकि U-14 के यथार्थ ने 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीता। बालक व बालिका रिले टीमों ने भी कांस्य पदक जीते। 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में अभय व 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में सुमित कुमार ने कांस्य पदक जीता, जबकि आदित्य ने 50 व 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के फाइनल में प्रवेश किया। U-19 बालिका टीम ने प्रिंस एकेडमी सीकर को हरा फाइनल में पहुंची । छात्र वर्ग में धीरज सैनी का राज्य स्तर पर चयन हुआ।