उदयपुर में मावली रेगर समाज की ओर से मावली में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें समाज की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही नवनिर्वाचित पार्षद भागीरथ रेगर और केसर रेगर का भी सम्मान हुआ। समाज प्रमुख धनराज रेगर, भंवरलाल रेगर और किशनलाल रेगर ने ये सम्मान प्रदान किया। शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने पर डॉ चंदा रेगर पत्नि देवेन्द्र रेगर का सम्मान हुआ। वहीं, कपिल रेगर पुत्र भागीरथ रेगर का तेलंगाना के सरकारी मेडिकल कॉलेज और रजत रेगर पुत्र कैलाशचन्द्र का सरकारी मेडिकल कॉलेज मोरबी में चयन होने पर उन्हें सम्मान मिला। इसके अलावा कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हिमांशु रेगर, हीना रेगर और दिव्या रेगर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज पदाधिकारी जगदीश चन्द्र, भंवरलाल रेगर, किशन लाल, ओमप्रकाश, कुशालराम और भेरूलाल मौजूद थे।