अजमेर की महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएसयू) ने मुख्य परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी बिना लेट फीस जमा कराए 24 जुलाई 2026 तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग से किया जा सकेगा। इसके अलावा विद्यार्थी ई-मित्र के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। इन परीक्षाओं के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन मुख्य परीक्षा सत्र 2025-26 के तहत स्नातक द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर परीक्षा जून 2026 सहित बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस, बीएससी आईटी, बीसीए, बीबीए, बीएससी होम साइंस, बीएससी फूड साइंस एंड न्यूट्रिशियन, बीपीईएस, बीए ऑनर्स (इकोनॉमिक्स, ज्योग्राफी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस), बीकॉम ऑनर्स, एबीएसटी, ऑनर्स केमिस्ट्री और गणित (सेमेस्टर द्वितीय व चतुर्थ ऑनर्स) के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथियां: बिना लेट फीस: 24 जुलाई तक 100 रुपए लेट फीस के साथ: 28 जुलाई तक परीक्षा शुल्क के बराबर लेट फीस के साथ: 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा आवेदन भरने के दिशा-निर्देश और परीक्षा शुल्क का जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रैक्टिकल एग्जाम्स की लास्ट डेट भी बढ़ी एमडीएस विश्वविद्यालय ने मास्टर्स (पीजी) के सेकंड सेमेस्टर और 4th सेमेस्टर में विज्ञान संकाय के उन विषयों की इंटर्नल और प्रैक्टिकल (प्रायोगिक) परीक्षाएं आयोजित करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 25 जुलाई 2026 कर दी है, जिनकी थ्योरी एग्जाम 9 जुलाई को समाप्त हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल एग्जाम विश्वविद्यालय की अनुमति के बिना नहीं ली जा सकेगी। ऐसे विद्यार्थियों के प्राप्तांक स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करने वाले महाविद्यालय के प्रिंसिपल जिम्मेदार होंगे। आंतरिक एवं प्रायोगिक परीक्षाओं के प्राप्तांक निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे और उनकी हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय को भेजनी होगी। ऐसा नहीं होने पर विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम अनुपस्थित मानते हुए घोषित किया जाएगा। …………… पढें ये खबर भी… मेवाड़ यूनिवर्सिटी का पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर गिरफ्तार: फर्जी डिग्री मामला; अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद किया सरेंडर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की हिन्दी स्कूल व्याख्याता भर्ती में फर्जी डिग्री लगाने के चर्चित मामले में मेवाड़ यूनिवर्सिटी के तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक सुशील कुमार शर्मा को गिरफतार किया है। (पूरी खबर पढें)