दीप्ति हेल्पलाइन इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, आत्मविश्वासी और निर्णय लेने में सक्षम बनाना है। राष्ट्रीय सचिव शशि कुमारी बताया की महिला सशक्तिकरण के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता, महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार पर विचार व्यक्त किए। बैठक मे रश्मि गुप्ता, वंदना सक्सेना, अर्चना शर्मा, अंजली आदि मौजूद रही।