ओबीसी सर्वे सहित गैर विभागीय कार्य करवाने पर बुधवार को पातूसरी सेक्टर की आशा सहयोगिनियों ने पातूसरी पीएचसी में ज्ञापन दिया। आशाओं ने पातूसरी प्रभारी को ज्ञापन देकर आशाओं ने ओबीसी सर्वे व अन्य विभागों के काम सौंपे जाने का विरोध जताया। उन्होंने बताया कि ओबीसी आयोग की ओर से राजधारा एप के जरिए सर्वे का काम दिया गया है। यह उनके कार्य क्षेत्र से बाहर है। इस कारण गांवों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड जैसे जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक वे हड़ताल पर रहेगी। ज्ञापन के दौरान मनीषा सैनी, सनोज शर्मा, बनारसी, चंदा, मंजू देवी, सुप्यार, संजू, सुमन देवी, नीतू कुल्हरी, मायाकौर, चंद्रपती आदि आशाएं मौजूद रहीं। दोरासर. पीएचसी पातूसरी में ज्ञापन देने आई आशा सहयोगिनी।