भरतपुर। महाराजा सूरजमल संगठन भारत के राष्ट्रीय महामंत्री यशपाल सोलंकी और सुमन मदेरणा के नेतृत्व में विधायक डॉ सुभाष गर्ग को बिजली कनेक्शन संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। सुमन मदेरणा ने बताया कि कनेक्शन के लिए वर्ष 2023 में फाइल जमा कराई जा चुकी है, फिर भी जेवीवीएनएल और बीईएसएल के बीच समन्वय के अभाव के कारण कनेक्शन जारी नहीं हो पा रहा। उनका कहना है कि बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं निकलने से कॉलोनियों के लोगों को हर मौसम में बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों को विशेष कठिनाई हो रही है। ज्ञापन में समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की गई। विधायक डॉ सुभाष गर्ग ने संबंधित उच्च अधिकारी को अवगत कराते हुए समाधान के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया।