सवाई माधोपुर| मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के राष्ट्रीय संगठन स्कूल शिक्षा परिवार के बैनर तले आरटीई के भुगतान के लिए जिला अध्यक्ष दिलीप शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के निजी स्कूल संचालकों ने कृषि एवं आपदा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना को ज्ञापन दिया। उद्देश्य भुगतान दिलाना था। मुख्यमंत्री से फोन पर वार्ता कराने की मांग भी रखी गई। ब्लॉक अध्यक्ष पदम सिंह आमेरा ने बताया कि पिछले सत्र को समाप्त हुए 8 माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन सरकार निजी स्कूलों को आरटीई का भुगतान नहीं कर रही है। जिले में कई स्कूल ऐसे हैं जिनका पिछले 3 साल से आरटीई का भुगतान बाकी है।