ज्येष्ठ मास की शुरुआत के साथ ही जिले में भीषण हीटवेव (लू) का प्रकोप शुरू हो गया है। बुधवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ न्यूनतम तापमान अधिक होने से रातें भी गर्म हो रही हैं, जिसे मौसम विज्ञान की भाषा में ‘ऊष्णरात्रि’ कहा जाता है। हालांकि अपराह्न तीन बजे बाद अचानक आसमान में घने बादल छाए और अंधड़ के साथ मामूली बौछारें भी गिरीं। सूरज के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। भीषण हीटवेव (लू) के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है, तो वहीं गर्मी का असर अब सेहत पर भी दिखने लगा है। रोज 25-30 लोग उल्टी-दस्त के शिकार होकर पीबीएम हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। बुधवार को सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध की भी गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पीबीएम में भर्ती कराया गया। आगामी 7 दिन मौसम का पूर्वानुमान