पीएमश्री राजकीय मोहता गर्ल्स उमावि में बुधवार को ओजोन दिवस मनाया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला बलौदा ने की। इस दौरान चार्ट, निबंध व भाषण प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाचार्य ने ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण पर विचार व्यक्त किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मोनिका, रितु गाडगिल, सरिता व इरफान आदि उपस्थित थे।