सेवा भारती समिति, जिला नागौर के तत्वावधान में मंगलवार को भेरूनाथ बाल संस्कार केंद्र में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कन्याओं का पूजन कर नारी सम्मान, भारतीय संस्कृति और बालक-बालिका समानता का संदेश दिया गया। प्रांत सेवा प्रमुख नटवरराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को पूजनीय स्थान दिया गया है। समाज में बेटियों को भी समान सम्मान, शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। कन्या पूजन जैसे आयोजन नई पीढ़ी में संस्कार और नारी सम्मान की भावना मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में राजेंद्र रांकावत, बाबूलाल विश्नोई, रामकुमार भाटी, शंकरलाल मौर्य, शिवदेव भाटी, प्रकाश सेन सहित मातृशक्ति की महिलाएं उपस्थित रहीं। संचालन बाल संस्कार केंद्र की शिक्षिका योगिता ने किया। अंत में राजेंद्र रांकावत ने आभार जताया।