नशा मुक्त समाज जागरण मंच जैसलमेर के तत्वावधान में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने युवा शक्ति को नशे के प्रकारों, दुष्प्रभावों तथा दूरगामी परिणामों के बारे में समझाते हुए जीवनभर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इसके तहत राजकीय महिला महाविद्यालय में मुख्य वक्ता कृष्णा खत्री व मांगीलाल सोनी ने 80 बालिकाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। वहीं निजी स्कूल में कविता खत्री व सहयोगी अमृतलाल सोनी ने छात्र छात्राओं को संकल्प दिलाया। उच्च माध्यमिक विद्यालय मूलसागर में जुगल जगाणी व प्रेम जीनगर ने 150 विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।