बारां| राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से बुधवार को किशनगंज विधायक ललित मीणा एवं बारां अटरू राधेश्याम बेरवा ने मुलाकात करके क्षेत्र के विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। भाजपा मीडिया विभाग कोटा संभाग के सहसंयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों विधायकों ने जिले के अनेक विषयों एवं स्थानीय जन समस्याओं तथा विकास कार्यों को विस्तार से उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ताकि आमजन से जुड़ी हुई समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।