जोधपुर में बिजली विभाग की लापरवाही फिर सामने आई है। बिजली विभाग ने बासनी में डिजिटल मीटर इतना नीचे लगा दिया कि आसानी से बच्चों के हाथ पहुंच जाएं। वहीं ओम नगर में मेंटिनेंस के दौरान घर की मेन सीवरलाइन तोड़ दी और अब काम भी बंद है। वहीं, एक कबाड़ डेयरी की वजह से क्षेत्र में कबाड़ एकद्त्र हो रहा है। जोधपुर के लोग ऐसी सामान्य समस्याओं में भी संबंधित विभागों की लचर र्काशैली से परेशन हैं। इसलिए समाधान की उम्मीद में ‘भास्कर समाधान’ पर फोटो-वीडियो के साथ अपनी समस्या पोस्ट कर रहे हैं। जिम्मेदारों तक शहर के अलग–अलग वार्डों की जमीनी हकीकत भी पहुंच रही है जो विभाग के दावों की पोल खोल रही है। बहुत से मामलों में अधिकारियों ने समाधान भी करवाए हैं। जोधपुर से आईं कुछ ऐसी ही समस्याओं और उनके समाधानों पर नजर बिजली मीटर बच्चों की पहुंच में लगाया जोधपुर से चेनाराम चौधरी ने बासनी के सरस्वती नगर से बिजली विभाग की लापरवाही पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के सी सेक्टर में बिजली विभाग ने हाल ही मकान संख्या सी 501 और 21 के सामने लगे बिजली के खम्भे पर डिजिटल मीटर बहुत नीचे लगा दिया है। यह आसानी से बच्चों की पहुंच में है। मीटर के इनपुट और आउटपुट के तार भी काफी नीचे लटक रहे हैं। 15 दिन से रास्ता बंद, सीवरलाइन भी टूटी 'भास्कर समाधान' पर ओम नगर से गोपाल सिंह कविया ने विभागीय लापरवाही की ओर ध्यान दिलाते हुए समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हाल ही पीएचईडी विभाग ने मेंटीनेंस का काम करने के दौरान उनकी गली की अंडरग्राउंड घरेलू सीवरलाइन और मेन लाइन क्षतिग्रस्त कर दी है। 15 दिनों से गली में गहरा गड़ढा खुदा हुआ है और पूरा रास्ता बंद है। इसका समाधान करवाएं। टूटी सड़क से लोग हो रहे जख्मी डॉ जीबी माथुर मार्ग, सरदारपुरा से नितिन डागा ने टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि गोल बिल्डिंग सर्किल के पास सड़क पूरी तरह टूट गई है और आने जाने वाले दो पहिया वाहन चालक अक्सर यहां गिरकर जख्मी हो जाते हैं। जब भी जालोरी गेट बंद होता है सारा ट्रैफिक इसी मुख्य रोड से होकर निकलता है। प्रशासन इस टूटी रोड को ठीक करे तो स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी राहत मिले। कबाड़ डेयरी बूथ बना क्षेत्र की परेशानी गोविंद श्रीमाली काका मार्ग, चांदपोल चौक से एस.बी. मूथा ने अनाधिकृत कबाड़ खाने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि चांदपोल में सड़क किनारे बीते 30 साल से एक कबाड़ डेयरी बूथ पड़ा हुआ है। इसी की आड़ में अन्य कबाड़ वाहन और कचरा भी यहां खेल में डाला जा रहा है। इससे इलाके में लगातार जाम और ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है। आइए अब एक नजर उन समाधानों पर भी डालें, जो विभागीय अधिकारियों ने करवाए हैं.. पोस्ट के बाद कचरा उठा सफाई हुई जोधपुर के अरिहंत नगर से लीलाधर पंवार ने कबीर नगर एरिया में कचरा खुले में पड़ा होने, डस्टबिन की व्यवस्था न होने और नियमित कचरा न उठाए जाने की समस्याएं पोस्ट की थीं। उन्होंने लिखा था कि डस्टबिन न होने से लोग आते–जाते अपना कचरा यहां खुले में ही फेंक रहे हैं। इस पर एक्शन लेते हुए नगर निगम ने साफ–सफाई करवाकर कचरा हटा दिया है। राकेश वैष्णव बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर के झालामंड के खसरा नंबर 4, नवदुर्गा नगर से सुरेन्द्र सिंह मांगलिया ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि नवदुर्गा नगर कॉलोनी में वार्ड 45 के पोल नम्बर 65 पर आग लग गई। रात 8:30 बजे आग लगी थी, उसी समय शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन एक घंटे तक बिजली विभाग की टीम ठीक करने नहीं आई। फिर फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के टीम लीडर राकेश वैष्णव ने पोल और तारों का समाधान करवा दिया है। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर