मिस ग्लैम राजस्थान-2026 का विनिंग टाइटल अंशिका गुप्ता ने अपने नाम किया। उनकी शानदार रैंप वॉक, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व ने जूरी मेंबर्स को काफी प्रभावित किया। बता दें कि मिस ग्लैम राजस्थान 2026 सीजन-1 के ग्रैंड फिनाले का मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में ब्लैकरॉक में आयोजन किया गया। इस फैशन और ब्यूटी पेजेंट में टॉप-40 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी राजस्थान के छोटे-छोटे जिलों से पहुंची थी। मॉडल्स ने चार अलग-अलग फैशन सीक्वेंस में डिजाइनर कलेक्शंस को रैंप पर पेश किया। फैशन शो के दौरान वेस्टर्न आउटफिट्स का डिजाइनर कलेक्शन पीनल, डिजाइनर लहंगा कलेक्शन ललित, डिजाइनर साड़ी कलेक्शन संकल्प और बीचवियर कलेक्शन ताहीर की ओर से प्रस्तुत किया गया। देखिए- इवेंट की PHOTOS पारंपरिक के साथ आधुनिक फैशन ट्रेंड देखने को मिला इन कलेक्शंस में आधुनिक फैशन ट्रेंड्स, पारंपरिक भारतीय परिधान और ग्लैमरस स्टाइल का शानदार संयोजन देखने को मिला। मॉडल्स के स्टाइलिश लुक ने सभी को अट्रेक्ट किया। रैंप पर बुलबुल अग्रवाल की आर्टिफिशियल ज्वेलरी ने मॉडल्स के लुक को और आकर्षक बना दिया। फिनाले में मॉडल्स के टैलेंट, पर्सनैलिटी, रैंप वॉक और स्टाइल को जज करने के लिए मिस इंडिया ग्लैम की विनर्स जूरी मेंबर के रूप में मौजूद रहीं। जूरी पैनल में सौम्या गुप्ता, तन्नू सोलंकी, ख्वाहिश नायक, सौम्या शर्मा, ख्वाहिश सैनी, तमन्ना राव, हर्षिता वर्मा, नंदिनी परिहार, तमन्ना सरनानी, शीतल विश्वकर्मा, रिंकू चौधरी, हीना नामवानी और मुस्कान विजय शामिल रहीं। इन विजेताओं ने किया जूरी को इंप्रेस कड़े मुकाबले के बाद अंशिका गुप्ता ने विनिंग टाइटल अपने नाम किया। वहीं बुशरा खान को मिस ग्लैम राजस्थान-2026 आइकन और हर्षिता पांडेय को मिस ग्लैम राजस्थान-2026 टीन विनर चुना गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कामना राजपुरोहित को मिस ग्लैम राजस्थान- 2026 का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। इसके अलावा अन्य विजेताओं में सौम्या सक्सेना (रूबी), दीपाली भाटिया (डायमंड), कविता सैनी (एमरल्ड) और पूनम चौधरी (जयपुर) शामिल रहीं। सात रनरअप के रूप में चेष्टा वर्मा, कीर्ति भार्गव, अनुष्का नारनोलिया, तन्नू रावत, रितु शर्मा, इशा भट्ट और विदिशा यादव को चुना गया। ग्रैंड फिनाले में सभी विजेताओं को क्राउन, सैश, ट्रॉफी और कैश प्राइज के साथ कई आकर्षक हैम्पर और पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता चार प्रतिभागियों को विशेष रूप से स्कूटी भी दी गई। आयोजक पवन टांक और कीर्ति टांक ने बताया कि ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान का यह पहला सीजन है, जिसने अपने भव्य प्रोडक्शन, बड़े पुरस्कारों और शानदार मंच के कारण राज्य के फैशन और ब्यूटी पेजेंट जगत में खास पहचान बनाई है। शानदार रैंप वॉक, ग्लैमरस फैशन कलेक्शंस और मॉडल्स के आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों के साथ यह ग्रैंड फिनाले जयपुर के फैशन प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम बन गया।