मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर-2027 के दूसरे सीजन का आगाज होने जा रहा है। गुरुवार को होटल ग्रैंड सफारी में पेजेंट के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। हॉस्पिटैलिटी, बिजनेस और मीडिया जगत से जुड़ी हस्तियों की मौजूदगी में हुए इस लॉन्च के साथ ही प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन की शुरुआत 1 नवंबर को कोटा से होगी। इसके बाद 20 दिसंबर को जयपुर में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के अलग-अलग चरणों से गुजरने के बाद प्रतिभागियों के लिए सेमीफिनाले, ग्रूमिंग सेशन और ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इसका ग्रैंड फिनाले 8 जनवरी 2027 को जयपुर के वैशाली नगर स्थित मान पैलेस में होगा। देखिए, इवेंट के PHOTOS महिला सशक्तीकरण और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना उद्देश्य पेजेंट के आयोजक चिराग चौधरी ने बताया कि मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के माध्यम से उभरती मॉडल्स के साथ विवाहित महिलाओं को भी अपनी क्षमताएं सामने लाने का अवसर मिलेगा। इसके जरिए महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सह-संस्थापक राकेश चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजन में शाहरुख पेजेंट कोच और ग्रूमर के रूप में प्रतिभागियों को तैयार करने के साथ शो डायरेक्टर की जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रतियोगिता का पहला चरण कोटा में होगा प्रतियोगिता का पहला चरण एक नवंबर को कोटा में होगा। यहां दी इको सतवा होटल में ऑडिशन लिए जाएंगे। इसके बाद 20 दिसंबर को जयपुर के होटल ग्रैंड सफारी में प्रतिभागियों के ऑडिशन होंगे। इन चरणों के माध्यम से प्रतियोगिता के अगले दौर के लिए प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा। ऑडिशन के बाद 27 दिसंबर को ब्लैक आउट क्लब में सेमीफिनाले आयोजित होगा। इसके बाद 5 से 7 जनवरी तक वैशाली नगर स्थित मान पैलेस में तीन दिवसीय ग्रूमिंग सेशन रखा जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार किया जाएगा। इसके बाद 8 जनवरी को मान पैलेस में ही प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले होगा, जहां चयनित प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में हॉस्पिटैलिटी, बिजनेस और मीडिया जगत से जुड़े कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जानवी सोनी, खुशबू दुबे, यशस्वी बैरवा, कुमकुम बैरवा, अनिल मिश्रा, जीएम मान पैलेस, मोहित तिवारी, राकेश चौधरी, सह-संस्थापक, चिराग चौधरी, पवन गोयल, जेडी माहेश्वरी, मोहित टेलर, रामस्वरूप यादव, अहाना, वंशिका और तनिषा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।