मिस राजस्थान 2026 के फिनाले वीक में टॉप-28 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने रैंप वॉक किया। इस दौरान सभी मॉडल्स अपनी अनोखी और रचनात्मक ड्रेसेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। रैंप वॉक के दौरान किसी मॉडल ने ताश के पत्तों से बना अनोखा आउटफिट पहना, तो किसी ने खुद को आईफा अवॉर्ड ट्रॉफी के रूप में खूबसूरती से प्रस्तुत किया। मॉडल ने हाथ में तलवार लेकर बेहद साहसी और अनोखे अंदाज में रैंप वॉक किया। इसके अलावा, तितली की थीम पर बनी बेहद आकर्षक ड्रेस भी एक मॉडल ने पहनी। वहीं, एक अन्य मॉडल ने सिंड्रेला थीम पर स्वयं तैयार किया हुआ आउटफिट पहना। राजस्थानी संस्कृति को दर्शाते हुए पारंपरिक बंधेज प्रिंट के साथ हाथ से बने मिट्टी के चाय के कुल्हड़ों को भी एक मॉडल ने अपने आउटफिट का हिस्सा बनाया। मिस राजस्थान 2026 के फिनाले वीक का आयोजन बुधवार रात को जामडोली स्थित 'हैवा हैवन रिसॉर्ट' में किया गया। फिनाले जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम मे 4 जुलाई को होगा। आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया- इस राउंड का उद्देश्य प्रतिभागियों की रचनात्मक क्षमता, डिजाइन सेंस, स्टाइलिंग और कॉन्सेप्ट प्रेजेंटेशन को परखना था। हर मॉडल ने अपने व्यक्तित्व के अनुरूप अलग पहचान बनाने की कोशिश की। इसमें एक मॉडल ने अपनी मां की ज्वैलरी को कपड़े पर लगाकर पूरी तरह से 'ज्वैलरी ड्रेस' बनाई और रैंप वॉक किया, वहीं कुछ मॉडल्स बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों की तरह तैयार होकर रैंप पर उतरीं। टैग-1: आराध्या मदान 90 के दशक की बॉलीवुड ग्लैमर को जिया आराध्या मदान ने टैग-2: नेहा हंसराजानी हरे रंग में शक्ति और सौम्यता का संदेश टैग-3: पलक शर्मा गॉथिक विंटेज स्टाइल में दिखीं टैग-4: शुभांगी शर्मा अखबार की सुर्खियों से बना फैशन टैग-5: आस्था भूटानी ब्लैंक कैनवास बनी आस्था भूटानी टैग-6: जाह्नवी कुमावत ओल्ड हॉलीवुड की झलक लेकर आईं जाह्नवी कुमावत टैग-7: आशा जांगिड़ बार्बी बनी आशा जांगिड़ टैग-8: श्रुति कुमारी ओल्ड हॉलीवुड एस्थेटिक्स से प्रेरित टैग-8: लक्षिता गोदारा 'हॉरर और वैम्पायर' लुक पेश किया टैग-10: निहारिका राठौड़ फूलों से सजी प्रकृति की खूबसूरती बनी निहारिका राठौड़ की पहचान टैग-11: मेघना चौधरी ताश के पत्तों से सफलता की कहानी सुनाती दिखीं मेघना चौधरी टैग-12: प्राची हिंदूजा सभी प्रतिभागियों को आईफा अवॉर्ड मानती हैं प्राची हिंदूजा टैग-13: कुसुम सोनी टैग-14: शगुन राठौड़ ड्रेस पर डिजाइन हुई ज्वैलरी, मां का मिला साथ टैग-15: दिव्यांशी जांगिड़ सिंड्रेला बनी दिव्यांशी जांगिड़ टैग-16: श्रुति नायक करीना कपूर के आइकॉनिक लुक से प्रेरित श्रुति नायक टैग-17: श्रीजा गुप्ता मरमेड वाइब्स के साथ मंच पर उतरीं श्रीजा गुप्ता टैग-18: वंशिका नूनिया आधुनिक महिला की सोच को दर्शाया टैग-19: निहारिका माथुर दादी के लहंगे को नया जीवन देने वाली निहारिका माथुर टैग-20: कोमल वर्मा तितली बन उड़ने का सपना लेकर आईं कोमल वर्मा टैग-21: सुहानी जैन कैटरीना कैफ की झलक बनी सुहानी जैन टैग-22: अक्षिता सिंह तंवर 'द डेविल वियर्स प्राडा' से प्रेरित अक्षिता सिंह तंवर टैग-23: अनुष्का माथुर राजस्थान की बंधेज और कुल्हड़ चाय का अनोखा संगम टैग-24: वर्षा शर्मा हॉलीवुड ग्लैमर लेकर आईं वर्षा शर्मा टैग-25: खुशी धिनवा बचपन की प्रेरणा बनी खुशी धिनवा की पहचान टैग-26: ज्योति चौधरी सेल्फ लव का संदेश लेकर आईं ज्योति चौधरी टैग-27: अनमोल शेखावत ऑरेंज और ब्लैक से व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति टैग-28: प्रज्ञा चौधरी लैटिना स्टाइल में दिखा जुनून